पलाड़ा ने की रावत आरक्षण की पैरवी

पलाड़ा ने की रावत आरक्षण की पैरवी

5 वर्ष पहले
मुहामी|रावत समाजद्वारा उठाई जा रही आरक्षण की आवाज बुलंद होने लगी है। आरक्षण के लिए समाज के विधायक तो मांग कर ही रहे है लेकिन जिले के अन्य विधायकों ने भी आरक्षण के लिए रावतों की पैरवी करनी शुरू कर दी हैं। रावत समाज को आरक्षण देने की मांग को लेकर मसूदा विधायक सुशील कंवर पलाड़ा ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को ज्ञापन प्रेषित किया है।

ज्ञापन में विधायक पलाड़ा ने बताया कि रावत समाज आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक दृष्टिकोण से पिछड़ा हुआ है अत: रावत समाज को एसबीसी में आरक्षण दिया जाए। उन्होंने कहा कि रावत समाज इसका हकदार हैं। विधायक ने अत्यन्त पिछड़ी वर्ग की आरक्षण सूची में समाज को सम्मिलित करने की अनुशंसा की है। ज्ञात रहे कि आरक्षण की मांग को लेकर रावत समाज के पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत, ब्यावर शंकर सिंह रावत भीम विधायक हरिसिंह रावत पहले ही मुख्यमंत्री से इस संबध में मुलाकात कर चुके हैं। राजस्थान रावत महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश रावत ने बताया कि राजस्थान में मीणा जाति को अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में माना जाता है और सरकारी सेवाओं, राजनीतिक, शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थाओं में आरक्षण समाजिक संरक्षण का लाभ प्राप्त करती है। मेर जाति का पदनाम रावत है और कई भागों में मीणा की पदवी रावत हैं। मगर इसके बावजूद मुख्य रूप से अजमेर जिले के रावत शैक्षणिक, आर्थिक, राजनीतिक दृष्टि से पिछड़े होने के बावजूद भी इस श्रेणी में नहीं माने गये और आज तक आरक्षण से वंचित रहे। रावत समाज का मानना है कि रावत मेर एक ही है और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण के हकदार हैं। मंगलवार को रावत समाज के पदाधिकारी प्रदेशाध्यक्ष ज्ञानसिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश रावत, प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री सेवा सिंह रावत, कोषाध्यक्ष लालसिंह रावत मुहामी पूर्व कोषाध्यक्ष शंभू सिंह रावत सहित अन्य पदाधिकारियों ने भाजपा नेता पलाड़ा से मुलाकात की और आरक्षण की मांग की।

संघर्षसमिति का होगा गठन: महासभाके प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश रावत ने बताया कि आरक्षण के लिए महासभा जल्द ही एक प्रदेश स्तरीय संघर्ष समिति का गठन करेगी। तीनों विधायकों के साथ प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आरक्षण के लिए दबाव बनाएंगे। पूर्व में भी प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी सौंप चुके हैं।

Comments

Popular posts from this blog

मेवाड़ में जातिगत सामाजिक ढ़ाँचा : एक विश्लेषण

सिसोदिया (राजपूत)

मेवाड़ की शासक वंशावली