गजपति वंश

गजपति वंश  

सूर्यवंशी गजपति वंश की स्थापना उड़ीसा में पूर्वी गंग वंशके बाद कपिलेन्द्र (1435-1467 ई.) ने की थी।

  • कपिलेन्द्र ने अपने शासन काल में उड़ीसा की खोई हुई प्रतिष्ठा को पुनः स्थापित किया।
  • इस वंश के पुरुषोत्तम (1467-1497 ई.) के समय दक्षिण का भाग गजपति साम्राज्य से अलग हो गया।
  • गजपति वंश का सबसे शक्तिशाली शासक प्रतापरुद्र(1497-1540 ई.) हुआ था।
  • प्रतापरुद्र ने काफ़ी लम्बे समय तक कृष्णदेव रायतथा क़ुतुबशाही शासकों से युद्ध किया।

कपिलेन्द्र गजपति  

कपिलेन्द्र (1435-1467 ई.) ने उड़ीसा में 'गजपति वंश' की स्थापना की थी।

  • इसने उड़ीसा की खोई हुई प्रतिष्ठा को पुनः स्थापित किया था।
  • कपिलेन्द्र ने बीदर के बहमनी शासकों तथा विजयनगर के शासकों के साथ अनेक युद्ध किए।
  • उसका राज्य गंगा नदी से कावेरी नदी तक फैला हुआ था।
  • इसने बंगाल के शासक नासिरुद्दीन को हराकर 'गौड़ेश्वर' की उपाधि धारण की थी।

Comments

Popular posts from this blog

मेवाड़ में जातिगत सामाजिक ढ़ाँचा : एक विश्लेषण

सिसोदिया (राजपूत)

मेवाड़ की शासक वंशावली