नंद वंश
भारतकोश पर "नंद वंश" नाम का एक लेख है
- 55 KB (256 शब्द) - 15:54, 22 जनवरी 2020
- 16 KB (56 शब्द) - 13:17, 23 जून 2017
- 87 KB (359 शब्द) - 13:27, 7 नवम्बर 2017
- 26 KB (180 शब्द) - 13:38, 29 अप्रॅल 2018
- 89 KB (292 शब्द) - 13:19, 7 नवम्बर 2017
- 29 KB (144 शब्द) - 19:40, 30 जून 2017
- 23 KB (122 शब्द) - 13:19, 3 जनवरी 2016
- 36 KB (76 शब्द) - 12:58, 22 मई 2018
- 59 KB (313 शब्द) - 12:59, 7 नवम्बर 2017
- 5 KB (35 शब्द) - 19:46, 18 मार्च 2014
- 110 KB (1,293 शब्द) - 13:19, 7 नवम्बर 2017
- 46 KB (232 शब्द) - 13:22, 7 नवम्बर 2017
- 17 KB (148 शब्द) - 13:11, 7 नवम्बर 2017
- 52 KB (191 शब्द) - 14:50, 12 अप्रॅल 2018
- 60 KB (5,707 शब्द) - 18:48, 29 अक्टूबर 2017
- 93 KB (212 शब्द) - 13:10, 7 नवम्बर 2017
- 59 KB (85 शब्द) - 13:00, 7 नवम्बर 2017
- 45 KB (89 शब्द) - 16:16, 2 जनवरी 2018
- 131 KB (545 शब्द) - 13:19, 7 नवम्बर 2017
- 41 KB (144 शब्द) - 16:59, 15 फ़रवरी 2018
देखें (पिछले 20 | अगले 20) (20 | 50 | 100 | 250 | 500)
भारतकोश, ज्ञान का हिन्दी महासागर
कर्नाटक | |
| राजधानी | बंगलोर |
| राजभाषा(एँ) | कन्नड़ भाषा, तुळु भाषा, कोंकणी भाषा |
| स्थापना | 1 नवंबर 1956 |
| जनसंख्या | 5,28,50,562[1] |
| · घनत्व | 714 /वर्ग किमी |
| क्षेत्रफल | 1,91,976 वर्ग किमी |
| भौगोलिक निर्देशांक | 12°58′13″N 77°33′37″E |
| जलवायु | उष्णकटिबंधीय |
| · ग्रीष्म | 40 °C |
| · शरद | 6 °C |
| ज़िले | 30[2] |
| सबसे बड़ा नगर | बंगलोर |
| मुख्य ऐतिहासिक स्थल | मैसूर |
| मुख्य पर्यटन स्थल | बैंगलोर, मैसूर |
| लिंग अनुपात | 1000:965 ♂/♀ |
| साक्षरता | 66.60[2]% |
| · स्त्री | 56.9% |
| · पुरुष | 76.1% |
| राज्यपाल | वाजूभाई रूदाभाई वाला[3] |
| मुख्यमंत्री | बी. एस. येदयुरप्पा[2] |
| विधानसभा सदस्य | 224 |
| विधान परिषद सदस्य | 75 |
| राज्यसभा सदस्य | 12 |
| बाहरी कड़ियाँ | अधिकारिक वेबसाइट |
इतिहास
कर्नाटक राज्य का लगभग 2,000 वर्ष का लिखित इतिहास उपलब्ध है। कर्नाटक पर नंद, मौर्य और सातवाहन नामक राजाओं का शासन रहा। चौथी शताब्दी के मध्य से इसी क्षेत्र के राजवंशों बनवासी के कदंबतथा गंगों का अधिकार रहा। श्रवणबेलगोला में गोमतेश्वर की विशाल प्रतिमा गंग वंश के मंत्री चामुंडराया ने बनवायी थी, जो विश्व प्रसिद्ध है। बादामी के चालुक्य वंश (500-735 ई. तक) ने नर्मदासे कावेरी तक के विशाल भूभाग पर राज किया और पुलिकेशी द्वितीय (609-642 ई.) ने कन्नौज के शाक्तिशाली राजा हर्षवर्धनको हराया था। इस राजवंश ने बादामी, ऐहोल और पट्टादकल में अनेक सुंदर कलात्मक तथा कालजयी स्मारकों का निर्माण कराया था। इसमें कुछ मंदिर चट्टानों को तराशकर बनाए गए है। एहोल के मंदिर में वास्तुकला का विकास हुआ।
चालुक्यों के स्थान पर बाद में मलखेड़ के राष्ट्रकूटों ने (753-973 ई.) कन्नौज के वैभवशाली समय में भी वसूल किया। इसी समय कन्नड़ साहित्य का विकास प्रारम्भ हुआ। भारत के प्रमुख जैन विद्वान् यहाँ के राजाओं के दरबार की शोभा थे। कल्याण के चालुक्य राजा (973-1189 ई.) और उनके बाद हलेबिड के होयसाल शासकों ने कलात्मक मंदिरों का निर्माण करवाया। ललित कलाओं और साहित्य को बढावा दिया। विजयनगर साम्राज्य (1336-1646 ई.) ने इन्हीं परपंराओं का पालन करते हुए कला, धर्म, संस्कृत, कन्नड़, तेलुगु और तमिल साहित्य को बढावा दिया। उनके समय में व्यापार का भी बहुत विस्तार हुआ। अजीमुद्दौला को 1801 ई. में गवर्नर जनरललार्ड वेलेजली (1798-1805 ई.) द्वारा कर्नाटक का नाम मात्र के लिए नवाब बनाया गया और उसे पेंशन दी।
बहमनी सुल्तानों और बीजापुर के आदिलशाहों ने सारासानी शैली में विशाल भवनों का निर्माण कराया। उर्दू, फ़ारसी के साहित्य की रचना इसी समय में हुई। इसके बाद पुर्तग़ाली अपने साथ नई फ़सलें जैसे- तंबाकू, मक्का, मिर्च, मूँगफली, आलू आदि लेकर आये और इनकी खेती प्रारम्भ हुई। पेशवा (1818) और टीपू सुल्तान (1799) की पराजय के बाद कर्नाटक ब्रिटिश शासन के अधीन हो गया। 19वीं शताब्दी में ईसाई मिशनरियों के कारण अंग्रेज़ी की शिक्षा, परिवहन, संचार और उद्योग में क्रान्तिकारी बदलाव आया और नगरों में मध्यम वर्ग का पनपना प्रारम्भ हुआ।
मैसूर राजवंश ने विकास की पहल की और औद्योगिकीकरण तथा सांस्कृतिक वृद्धि के लिए इन्हें अपनाया। आज़ादी की लड़ाई के समय कर्नाटक में एकता का अभियान चलाया गया। स्वतंत्रता मिलने पर 1953 में मैसूर राज्य का निर्माण हुआ, जिसमें कन्नड बहुल क्षेत्रों को साथ लेकर मैसूर राज्य का निर्माण 1956 में किया गया और इसे 1973 में कर्नाटक का नाम दिया गया। विजयनगर साम्राज्य के विघटन के दौरान अनेक हिन्दू जागीरदारों ने अपने स्वतन्त्र राज्य क़ायम कर लिये थे। इसी प्रकार का एक छोटा राज्य इक्केरी (बेदनूर) भी था। जो कि कर्नाटक के अंतर्गत आता है।
स्थापना दिवस
कर्नाटक राज्य की स्थापना 1 नवंबर, 1956 को हुई थी। इसलिये कर्नाटक का स्थापना दिवस प्रत्येक वर्ष 1 नवंबर को मनाया जाता है।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ 2001 की जनगणना के अनुसार
- ↑ 2.0 2.1 2.2 मुख्यपृष्ठ(एच.टी.एम.एल) कर्नाटक की आधिकारिक वेबसाइट। अभिगमन तिथि: 14 मई, 2013।
- ↑ राज्यपाल (हिंदी) भारत की आधिकारिक वेबसाइट। अभिगमन तिथि: 30 अगस्त, 2014।
भारतकोश, ज्ञान का हिन्दी महासागर
Magadha Great Realm
मगध प्राचीन भारत के सोलह महाजनपदमें से एक था । बौद्ध काल तथा परवर्तीकाल में उत्तरी भारत का सबसे अधिक शक्तिशाली जनपद था। इसकी स्थिति स्थूल रूप से दक्षिण बिहार के प्रदेश में थी। आधुनिक पटना तथा गया ज़िला इसमें शामिल थे । इसकी राजधानी गिरिव्रज थी । भगवान बुद्ध के पूर्व बृहद्रथ तथा जरासंध [1]यहाँ के प्रतिष्ठित राजा थे । अभी इस नाम से बिहार में एक प्रंमडल है - मगध प्रमंडल मगध का सर्वप्रथम उल्लेख अथर्ववेद में मिलता है । [2] इससे सूचित होता है कि प्राय: उत्तर वैदिक काल तक मगध, आर्य सभ्यता के प्रभाव क्षेत्र के बाहर था। अभियान चिन्तामणि के अनुसार मगध को कीकट कहा गया है । मगध बुद्धकालीन समय में एक शक्तिशाली राजतन्त्रों में एक था । यह दक्षिणी बिहार में स्थित था जो कालान्तर में उत्तर भारत का सर्वाधिक शक्तिशाली महाजनपद बन गया । यह गौरवमयी इतिहास और राजनीतिक एवं धार्मिकता का विश्व केन्द्र बन गया ।
मगध महाजनपद की सीमा उत्तर में गंगा से दक्षिण में विन्ध्य पर्वत तक, पूर्व में चम्पा से पश्चिम में सोन नदी तक विस्तृत थीं । मगध का सर्वप्रथम उल्लेख से सूचित होता है कि विश्वस्फटिक नामक राजा ने मगध में प्रथम बार वर्णों की परंपरा प्रचलित करके आर्य सभ्यता का प्रचार किया था। [3]वाजसेनीय संहिता [4] में मागधों या मगध के चारणों का उल्लेख है। मगध की प्राचीन राजधानी राजगृह थी । यह पाँच पहाड़ियों से घिरा नगर था । कालान्तर में मगध की राजधानी पाटलिपुत्र में स्थापित हुई । मगध राज्य में तत्कालीन शक्तिशाली राज्य कौशल, वत्स व अवन्ति को अपने जनपद में मिला लिया । इस प्रकार मगध का विस्तार अखण्ड भारत के रूप में हो गया और प्राचीन मगध का इतिहास ही भारत का इतिहास बना ।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ महाभारत के समय में मगध में जरासंध का राज्य था जिसकी राजधानी गिरिव्रज में थी। जरासंध के वध के लिए श्रीकृष्ण अर्जुन और भीम के साथ मगध देश में स्थित इसी नगर में आए थे-'गोरथं गिरिमासाद्य ददृशुर्मागधं पुरम्'- महा0 सभा0 20,30। जरासंध के वध के पश्चात् भीम ने जब पूर्व दिशा की दिग्विजय की तो उन्होंने जरासंध के पुत्र सहदेव को, अपने संरक्षण में ले लिया और उससे कर ग्रहण किया 'तत: सुह्मान् प्रसुह्मांश्च सपक्षानतिवीर्यवान्त्रिजित्य युधकौंतेयां मागधानभ्यधाद्बली' 'जारासंधि सान्त्वयित्वा करे च विनिवेश्य ह' सभा0 30,16-17
- ↑ अथर्ववेद 5,22,14 में है- 'गंधारिम्भ्यों मूजवद्भ्योडगेभ्योमगधेभ्य: प्रैष्यन् जनमिव शेवधिं तक्मानं परिदद्मसि'।
- ↑ 'मगधायां तु विश्वस्फटिकसंज्ञोऽन्यान्वणनि परिष्यति'। विष्णुपुराण (4,24,61
- ↑ वाजसेनीय संहिता (30,5
- ↑ 'प्रासादवा तायन संश्रितानां नेत्रोत्सवं पुष्पपुरांगनानाम्' रघुवंश 6,21
- ↑ प्रज्ञापण सूत्र
- ↑ वाल्मीकि रामायण (बाल0 32,8-9) में मगध के गिरिव्रज का नाम वसुमती कहा गया है और सुमागधी नदी को इस नगर के निकट बहती हुई बताया गया है- 'एषा वसुमती नाम वसोस्तस्य महात्मन:, एते शैलवरा: पंच प्रकाशन्ते सतंतत:, सुमा गधीनदी रम्या मागधान्विश्रुताऽऽययौ, पंचानां शैलमुख्यानां मध्ये मानेव शौभते'
गुप्त साम्राज्य की अवनति के साथ-साथ ही मगध की प्रतिष्ठा भी कम हो चली और छठी-सातवीं शतियों के पश्चात् मगध भारत का एक छोटा सा प्रांत मात्र रह गया। मध्यकाल में यह बिहार नामक प्रांत में विलीन हो गया और मगध का पूर्व गौरव इतिहास का विषय बन गया। जैन साहित्य में अनेक स्थलों पर मगध तथा उसकी राजधानी राजगृह (प्राकृत रायगिह) का उल्लेख है। [6] कालान्तर में मगध का उत्तरोत्तर विकास होता गया और मगध का इतिहास (भारतीय संस्कृति और सभ्यता के विकास के प्रमुख स्तम्भ के रूप में) सम्पूर्ण भारतवर्ष का इतिहास बन गया । बिम्बिसार ने हर्यक वंश की स्थापना 544 ई. पू. में की । इसके साथ ही राजनीतिक शक्ति के रूप में बिहार का सर्वप्रथम उदय हुआ । बिम्बिसार को मगध साम्राज्य का वास्तविक संस्थापक/राजा माना जाता है । बिम्बिसार ने गिरिव्रज [7] (राजगीर) को अपनी राजधानी बनायी । इसके वैवाहिक सम्बन्धों (कौशल, वैशाली एवं पंजाब) की नीति अपनाकर अपने साम्राज्य का विस्तार किया । यह " मगध' नामक क्षेत्र मध्य बिहार का एक भौगोलिक क्षेत्र हैं । राजनीतिक एवं प्रशासनिक मानचित्र में यह मुख्यत: मगध प्रमंडल के रूप में है । इस मगध प्रमंडल के ज़िले हैं- गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, नवादा । प्रमंडल का मुख्यालय गया में ही है और यही है मगधांचल का सांस्कृति, राजनीतिक तथा व्यावसायिक केन्द्र । बिहार राज्य और नेपाल के तराई क्षेत्र में बोली जाने वाली बिहारी भाषाओं में मागधी को मागधी प्राकृत का आधुनिक प्रतिनिधि माना जाता है।
इस क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की कलाएं प्राचीनकाल से ही है और यही कालांतर में कलाकारों की रोजी-रोटी तथा व्यवसाय का मुख्य साधन बनीं। हालांकि आधुनिक कलाओं, उत्पादों और व्यवसायों से पारंपरिक व्यवसाय प्रभावित जरुर हुआ है, फिर भी इन व्यवसायों एवं पारंपरिक उत्पादों का अपना महत्त्व एवं बाज़ार में पूछ भी है। इसलिए यह कहना कि " आज के पारंपरिक उद्योगों पर संकट ही संकट है' पूर्णत: उचित नहीं है ।
हम अब मगध क्षेत्र के पारंपरिक उद्योग से परिचित हो लें तथा इनसे जुड़े पारंपरिक व्यवसाय व्यापकता, वायपारिक घाटा लाभ, स्थानीय समस्याएं व उनके समाधान तथा अन्य तकनीकि पक्षों पर भी न डालते चलें । यहाँ के प्रमुख पारंपरिक उद्योगों में वस्र-उद्योग, मिष्टान्न उद्योग बांस से उत्पादित वस्तु उद्योग, पाषाण एवं काष्ठ मूर्ति उद्योग, वाद्य यंत्र उद्योग, ऊन एवं कंबल उद्योग, हस्तकला के अन्य उद्योग, शराब एवं ताड़ी उद्योग तथा गिट्टी उद्योग मुख्य हैं । उपरोक्त सभी पारंपरिक गुरु चेले वाले परंपरा चक्र से ही चलते आ रहे हैं और इसी परंपरा के तहत इसमें आवश्यक अनावश्यक रुपांतरण होते रहे हैं ।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ महाभारत के समय में मगध में जरासंध का राज्य था जिसकी राजधानी गिरिव्रज में थी। जरासंध के वध के लिए श्रीकृष्ण अर्जुन और भीम के साथ मगध देश में स्थित इसी नगर में आए थे-'गोरथं गिरिमासाद्य ददृशुर्मागधं पुरम्'- महा0 सभा0 20,30। जरासंध के वध के पश्चात् भीम ने जब पूर्व दिशा की दिग्विजय की तो उन्होंने जरासंध के पुत्र सहदेव को, अपने संरक्षण में ले लिया और उससे कर ग्रहण किया 'तत: सुह्मान् प्रसुह्मांश्च सपक्षानतिवीर्यवान्त्रिजित्य युधकौंतेयां मागधानभ्यधाद्बली' 'जारासंधि सान्त्वयित्वा करे च विनिवेश्य ह' सभा0 30,16-17
- ↑ अथर्ववेद 5,22,14 में है- 'गंधारिम्भ्यों मूजवद्भ्योडगेभ्योमगधेभ्य: प्रैष्यन् जनमिव शेवधिं तक्मानं परिदद्मसि'।
- ↑ 'मगधायां तु विश्वस्फटिकसंज्ञोऽन्यान्वणनि परिष्यति'। विष्णुपुराण (4,24,61
- ↑ वाजसेनीय संहिता (30,5
- ↑ 'प्रासादवा तायन संश्रितानां नेत्रोत्सवं पुष्पपुरांगनानाम्' रघुवंश 6,21
- ↑ प्रज्ञापण सूत्र
- ↑ वाल्मीकि रामायण (बाल0 32,8-9) में मगध के गिरिव्रज का नाम वसुमती कहा गया है और सुमागधी नदी को इस नगर के निकट बहती हुई बताया गया है- 'एषा वसुमती नाम वसोस्तस्य महात्मन:, एते शैलवरा: पंच प्रकाशन्ते सतंतत:, सुमा गधीनदी रम्या मागधान्विश्रुताऽऽययौ, पंचानां शैलमुख्यानां मध्ये मानेव शौभते'
कृष्ण संदर्भ
कृष्णअव्यक्त होते हुए भी व्यक्त ब्रह्म थे। मूलत: वे नारायण थे। वे स्वयंभू तथा संपूर्ण जगत् के प्रपितामह थे। द्युलोक उनका मस्तक, आकाश नाभि, पृथ्वी रचण, अश्विनीकुमार नासिकास्थान, चंद्र और सूर्य नेत्र तथा विभिन्न देवता विभिन्न देहयष्टियां हैं। वे (ब्रह्म रूप) ही प्रलयकाल के अंत में ब्रह्मा के रूप में स्वयं प्रकट हुए तथा सृष्टि का विस्तार किया। रुद्र इत्यादि की सृष्टि करने के उपरांत वे लोकहित के लिए अनेक रूप धारण करके प्रकट होते रहे।
प्रसंग सहित संक्षिप्त परिचय
श्रीकृष्ण के रूप में वही अव्यक्त 'नारायण' व्यक्त रूप धारण करके अवतरित हुए। वे वसुदेव के पुत्र हुए। कंस के भय से वसुदेव उन्हें नंद गोप के यहाँ छोड़ आये। वहीं पलकर वे बड़े हुए। यशोदा (नंद की पत्नी) से उन्हें अद्भुत वात्सल्य की उपलब्धि हुई।
- शिशुरूप में वे एक बार छकड़े नीचे सो रहे थे। यशोदा उन्हें वहां छोड़ यमुना तट गयी थी। बाल-लीला का प्रदर्शन करते हुए रोते हुए कृष्ण ने अपने पांव के अंगूठे से छकड़े को धक्का दिया तो वह उलट गया। उस पर रखे समस्त मटके चूर-चूर हो गये।
- देवताओं के देखते-देखते उन्होंने पूतना को मार डाला। (विस्तार से पढ़ें- पूतना वध)
- वे अपने बड़े भाई संकर्षण[1] के साथ खेलते-कूदते बड़े हुए। सात वर्ष की अवस्था में गोचारण के लिए जाया करते थे। एक बार मक्खन चुराकर खाने के दंडस्वरूप माँ यशोदा ने उन्हें ऊखल में बांध दिया। कृष्ण ने उस ऊखल को यमल तथा अर्जुन नामक दो वृक्षों के बीच में फंसाकर इतने ज़ोर से खींचा कि वे दोनों वृक्ष भूमिसात हो गये। इस प्रकार उन वृक्षो पर रहने वाले दो राक्षसों को उन्होंने मार डाला। वे दोनों भाई ग्वालोचित वेशधारी वन में पिपिहरी तथा बांसुरीबजाकर आमोद-प्रमोद के साथ गायों को चराते थे। (विस्तार से पढ़ें- यमल और अर्जुन)
- कृष्ण पीले और बलराम नीले वस्त्र धारण करते थे। वे पत्तों के मुकुट पहन लेते। कभी-कभी रस्सी का यज्ञोपवीत भी धारण कर लेते थे। वे गोप बालकों के आकर्षण का केंद्रबिंदु थे।
- उन्होंने कदम्बवन के पास हृद (कुण्ड) में रहने वाले कालिया नाग के मस्तक पर नृत्यक्रीड़ा की थी तथा अन्यत्र जाने का आदेश दिया था।
- गोपाल बालकों द्वारा किये सर्वभूत ईश्वर स्वरूप को प्रकट किया तथा गिरिराज को समर्पित होने वाली खीर वे स्वयं खा गये। तब से गोपगण उनकी पूजा करने लगे। जब इन्द्र ने वर्षा की थी तब श्रीकृष्ण ने गौओं की रक्षा के निमित्त एक सप्ताह तक गोवर्धनपर्वत को अपने हाथ पर उठाए रखा था। इन्द्र ने प्रसन्न होकर उन्हें गोविंद नाम दिया।
- श्रीकृष्ण ने पशुओं की हितकामना से वृक्ष रूप-धारी 'अरिष्ट नामक दैत्य' का संहार किया।
- ब्रजनिवासी 'केशी नामक दैत्य' का संहार किया। उस दैत्य का शरीर घोड़े जैसा और बल दस हज़ार हाथियों के समान था।
- कंस के दरबार में रहने वाले चाणूर नामक मल्ल को उन्होंने मार डाला।
- कंस के भाई तथा सेनापति शत्रुनाशक का भी उन्होंने नाश कर डाला।
- कंस के कुवलयापीड़ नामक हाथी को भी उन्होंने मार गिराया।
- कंस को मारकर उन्होंने उग्रसेन का राज्याभिषेक कर दिया।
- उज्जयिनी में दोनों भाइयों ने वेद विद्याध्ययन किया। धनुर्विद्या सीखने वे सांदीपनि के पास गये। सांदीपनि ने गुरु-दक्षिणा में अपने पुत्र को वापस मांगा, जिसे कोई समुद्री जंतु खा गया था। श्रीकृष्ण ने समुद्र में रहने वाले उस दैत्य का संहार कर दिया तथा गुरुपुत्र को पुन: जीवनदान दिया जो कि वर्षों पूर्व यमलोक में जा चुका था। कृष्ण के कृपाप्रसाद से उसने पूर्ववत् अपना शरीर धारण किया।
- श्रीकृष्ण ने नरकासुर[2] को मार डाला। (विस्तार से पढ़ें- नरकासुर)
- श्रीकृष्ण ने उषा अनिरुद्ध का मिलन करवाया, बाणासुर को मारा। (विस्तार से पढ़ें- उषा अनिरुद्ध)
- उन्होंने रूक्मी को पराजित करके रुक्मिणी का हरण किया। (विस्तार से पढ़ें- रुक्मिणी)
- इन्द्र को परास्त करके परिजात वृक्ष का अपहरण किया।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ बलदेव
- ↑ भौमासुर
- ↑ छान्दोग्य उपनिषद [[छान्दोग्य उपनिषद अध्याय-3, खण्ड-17, श्लोक 6
- ↑ छान्दोग्य उपनिषद (3,17,6)
- ↑ महाभारत, उद्योगपर्व, 130-131, द्रोणपर्व 79
- ↑ महाभारत, सभापर्व, अध्याय 38
- ↑ हरिवंश पुराण, विष्णुपर्व 8-9
- ↑ श्रीमद् भागवत 3।3।-,10।28।-,10।44।
- ↑ कुछ को विशेष प्रसिद्धि नहीं प्राप्त हुई, वे यहाँ उल्लिखित हैं।
- ↑ श्रीमद् भागवत 10।56, 57, 58
- ↑ श्रीमद् भागवत 10।82-84)
- ↑ श्रीमद् भागवत ।10।86।13
- ↑ श्रीमद् भागवत 11।13।15-42/- 11।30/-
- ↑ भागवत, 4।20-25
- ↑ भागवत, 8/3
- ↑ शिव पुराण, 44 ।7। 26
- ↑ ऋग्वेद 8।85।1-9
- ↑ ऋग्वेद 1।116।7,23
- ↑ ऋग्वेद 8।86।1-5
- ↑ ऋग्वेद 1।101।1
- ↑ छान्दोग्य उपनिषद 3।17।4-6)
- ↑ कौशीतकी ब्राह्मण 30।9
- ↑ आर्केलाजिकल सर्वे रिपोर्ट 1926-27, 1905-6 तथा 1928-29 ई.
- ↑ बुद्धिचरित (1-5)
- ↑ 'गाहासत्तसई' 1।29, 5।47, 2।12, 2।14
भारतकोश, ज्ञान का हिन्दी महासागर
अशोक (अंग्रेज़ी:Ashok) अथवा 'असोक' (काल ईसा पूर्व 269 - 232) प्राचीन भारतमें मौर्य राजवंश का राजा था। अशोक का देवानाम्प्रिय एवं प्रियदर्शी आदि नामों से भी उल्लेख किया जाता है। उसके समय मौर्य राज्य उत्तर में हिन्दुकुश की श्रेणियों से लेकर दक्षिण में गोदावरी नदी के दक्षिण तथा मैसूर, कर्नाटक तक तथा पूर्व में बंगालसे पश्चिम में अफ़ग़ानिस्तान तक पहुँच गया था। यह उस समय तक का सबसे बड़ा भारतीय साम्राज्य था। सम्राट अशोक को अपने विस्तृत साम्राज्य के बेहतर कुशल प्रशासन तथा बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए जाना जाता है। जीवन के उत्तरार्ध में अशोक गौतम बुद्ध का भक्त हो गया और उन्हीं[5] की स्मृति में उसने एक स्तम्भ खड़ा कर दिया जो आज भी नेपाल में उनके जन्मस्थल - लुम्बिनी में 'मायादेवी मन्दिर' के पास अशोक स्तम्भ के रूप में देखा जा सकता है। उसने बौद्ध धर्म का प्रचार भारत के अलावा श्रीलंका, अफ़ग़ानिस्तान, पश्चिम एशिया, मिस्र तथा यूनान में भी करवाया। अशोक के अभिलेखों में प्रजा के प्रति कल्याणकारी दृष्टिकोण की अभिव्यक्ति की गई है।
जन्म
अशोक प्राचीन भारत के मौर्य सम्राट बिंदुसार का पुत्र था। जिसका जन्म लगभग 304 ई. पूर्व में माना जाता है। लंका की परम्परा में [6] बिंदुसार की सोलह पटरानियों और 101 पुत्रों का उल्लेख है। पुत्रों में केवल तीन के नामोल्लेख हैं, वे हैं - सुसीम [7] जो सबसे बड़ा था, अशोक और तिष्य। तिष्य अशोक का सहोदर भाई और सबसे छोटा था।[8]भाइयों के साथ गृह-युद्ध के बाद 272 ई. पूर्व अशोक को राजगद्दी मिली और 232 ई. पूर्व तक उसने शासन किया। इन्हें भी देखें: अशोक का परिवार, बिंदुसार एवं चंद्रगुप्त मौर्य
देवानाम्प्रिय प्रियदर्शी के अर्थ
'देवानाम्प्रिय प्रियदर्शी' इस वाक्यांश में बी.ए. स्मिथ के मतानुसार 'देवानाम्प्रिय' आदरसूचक पद है और इसी अर्थ में हमने भी इसको लिया है किंतु देवानाम्प्रिय शब्द (देव-प्रिय नहीं) पाणिनी के एक सूत्र[9] के अनुसार अनादर का सूचक है। कात्यायन[10] इसे अपवाद में रखा है। पतंजलि[11] और यहाँ तक कि काशिका (650 ई.) भी इसे अपवाद ही मानते हैं। पर इन सबके उत्तरकालीन वैयाकरण भट्टोजिदीक्षित इसे अपवाद में नहीं रखते। वे इसका अनादरवाची अर्थ 'मूर्ख' ही करते हैं। उनके मत से 'देवानाम्प्रिय ब्रह्मज्ञान से रहित उस पुरुष को कहते हैं जो यज्ञ और पूजा से भगवान को प्रसन्न करने का यत्न करता है। जैसे- गाय दूध देकर मालिक को।[12] इस प्रकार एक उपाधि जो नंदों, मौर्योंऔर शुंगों के युग में आदरवाची थी। उस महान् राजा के प्रति ब्राह्मणों के दुराग्रह के कारण अनादर सूचक बन गई।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ 1.0 1.1 यह ध्यान देने योग्य बात है कि यद्यपि अशोक सर्वोच्च शासक था पर वह अपने को सिर्फ 'राजा' शब्द से निर्दिष्ट करता है। 'महाराजा' और 'राजाधिराज' जैसी भारी-भरकम या आडम्बर-पूर्ण उपाधियाँ, जो अलग-अलग या मिलाकर प्रयुक्त की जाती हैं, अशोक के समय में प्रचलित नहीं हुई थीं। 'अशोक' | लेखक: डी.आर. भंडारकर | प्रकाशक: एस. चन्द एन्ड कम्पनी | पृष्ठ संख्या:6
- ↑ 'अशोक' | लेखक: डी.आर. भंडारकर | प्रकाशक: एस. चन्द एन्ड कम्पनी | पृष्ठ संख्या:5
- ↑ 3.0 3.1 3.2 'अशोक' | लेखक: राधाकुमुद मुखर्जी | प्रकाशक: मोतीलाल बनारसीदास | पृष्ठ संख्या: 8-9
- ↑ द्विजेन्द्र नारायण झा, कृष्ण मोहन श्रीमाली “मौर्यकाल”, प्राचीन भारत का इतिहास, द्वितीय संस्करण (हिंदी), दिल्ली: हिंदी माध्यम कार्यांवय निदेशालय, 178।
- ↑ महात्मा बुद्ध
- ↑ जिसका आख्यान 'दीपवंश' और 'महावंश' में हुआ है
- ↑ उत्तरी परम्पराओं का सुसीम
- ↑ मुखर्जी, राधाकुमुद अशोक (हिंदी)। नई दिल्ली: मोतीलाल बनारसीदास, 2।
- ↑ पाणिनी 6,3,21
- ↑ ई.पू. 350 सर आर. जी. भंडाकर
- ↑ ई. पू. 150
- ↑ तत्त्वबोधिनी और बालमनोरमा
- ↑ भट्टाचार्य, सचिदानंद भारतीय इतिहास कोश (हिंदी)। लखनऊ: उत्तरप्रदेश हिंदी संस्थान, 28।
- 'अशोक' | लेखक: राधाकुमुद मुखर्जी | प्रकाशक: मोतीलाल बनारसीदास
- 'अशोक' | लेखक: डी.आर. भंडारकर | प्रकाशक: एस. चन्द एन्ड कम्पनी
- 'प्राचीन भारत का इतिहास' | लेखक: द्विजेन्द्र नारायण झा, कृष्ण मोहन श्रीमाली | प्रकाशक: दिल्ली विश्वविद्यालय
- 'मौर्य साम्राज्य का इतिहास' | लेखक: सत्यकेतु विद्यालंकार | प्रकाशक: श्री सरस्वती सदन
- 'भारत का इतिहास' | लेखिका: रोमिला थापर | प्रकाशक: राजकमल प्रकाशन
भारतकोश, ज्ञान का हिन्दी महासागर
चंद्रगुप्त मौर्य | |
| पूरा नाम | चक्रवर्ती सम्राट चन्द्र गुप्त मौर्य |
| जन्म | 340 ई. पू. |
| जन्म भूमि | मगध, भारत |
| मृत्यु तिथि | 298 ई पू (42 वर्ष में) |
| मृत्यु स्थान | श्रवण बेल्गोला, कर्नाटक |
| पिता/माता | "मुरा या मोरा" (माता) |
| संतान | बिन्दुसार |
| उपाधि | सम्राट |
| राज्य सीमा | सम्पूर्ण भारत (लगभग) |
| शासन काल | 322 से 298 ई. पू. |
| शा. अवधि | 24 वर्ष (लगभग) |
| राज्याभिषेक | 322 ई.पू. |
| धार्मिक मान्यता | वैदिक और जैन |
| प्रसिद्धि | भारत का प्रथम 'ऐतिहासिक सम्राट' |
| राजधानी | पाटलिपुत्र |
| पूर्वाधिकारी | धनानंद |
| वंश | मौर्य वंश |
| संबंधित लेख | चाणक्य . अशोक |
चक्रवर्ती सम्राट चन्द्र गुप्त मौर्य(शासनकाल: 322 से 298 ई. पू.तक) की गणना भारत के महानतम शासकों में की जाती है। उसकी महानता की सूचक अनेक उपाधियाँ हैं और उसकी महानता कई बातों में अद्वितीय भी है। वह भारत के प्रथम ‘ऐतिहासिक’ सम्राट के रूप में हमारे सामने आता है, इस अर्थ में कि वह भारतीय इतिहास का पहला सम्राट है जिसकी ऐतिहासिकता प्रमाणित कालक्रम के ठोस आधार पर सिद्ध की जा सकती है।[1]
आरम्भिक जीवन
चंद्रगुप्त के प्रारम्भिक जीवन के बारे में जानकारी हमें बौद्ध कथाओं से प्राप्त होती है। इन कथाओं का स्रोत मुख्यत: दो रचनाओं में मिलता है:
- महावंस टीका, जिसे वंसत्थप्पकासिनीभी कहते हैं (जिसकी रचना लगभग 10वीं शताब्दी ईसवी के मध्य हुई थी) और
- महाबोधिवंस, जिसके रचयिता उपतिस्सहैं (लगभग 10वीं शताब्दी ईसवी के उत्तरार्ध में)।
इन दोनों ही ग्रन्थों का आधार, सीहलट्ठकथातथा उत्तरविहारट्ठकथा नामक प्राचीन ग्रन्थ हैं। सीहलट्ठकथा के बारे में कहा जाता है कि उसकी रचना थेर महिंद (अशोक का पुत्र) तथा उनके साथ मगध से आए हुए अन्य भिक्षुओं ने की थी, जिन्हें संघ के प्रधान ने धर्मप्रचार के लिए लंका भेजा था।[2]
जन्म और वंश
इस संबंध में विभिन्न मत हैं:-
- चंद्रगुप्त के वंश के सम्बन्ध में ब्राह्मण, बौद्ध एवं जैन परम्पराओं व अनुश्रुतियों के आधार पर केवल इतना ही कहा जा सकता है कि वह किसी कुलीन घराने से सम्बन्धित नहीं था। विदेशी वृत्तांतों एवं उल्लेखों से भी स्थिति कुछ अस्पष्ट ही बनी रहती है। चंद्रगुप्त के वंश के समान उसके आरम्भिक जीवन के पुनर्गठन का भी आधार किंवदंतियाँ एवं परम्पराएँ ही अधिक हैं और ठोस प्रमाण कम हैं। इस सम्बन्ध में चाणक्य चंद्रगुप्त कथा का सारांश उल्लेखनीय है। जिसके अनुसार नंद वंश द्वारा अपमानित किए जाने पर चाणक्य ने उसे समूल नष्ट करने का प्रण किया। संयोगवश उसकी भेंट चंद्रगुप्त से हो गई और वह उसे तक्षशिला ले गया।[3]
- धुंढिराज[4] के मतानुसार चंद्रगुप्त का पिता मौर्य था और सर्वार्थसिद्धि ने अपना सेनापति अपने नंद पुत्रों को न बनाकर मौर्य को बनाया था, इस पर नंद बंधुओं ने छल से मौर्य तथा उसके सब पत्रों को मरवा दिया, केवल चंद्रगुप्त भाग निकला। नंदों का एक दूसरा शत्रु चाणक्य भी था। समान शत्रुता के कारण ये दोनों मित्र बन गए।
- मौर्यवंश का संस्थापक। उसके माता-पिता के नाम ठीक-ठीक ज्ञात नहीं हैं। पुराणों के अनुसार वह मगध के राजा नन्द का उपपुत्र था, जिसका जन्म मुरा नामक शूद्रा दासी से हुआ था। बौद्ध और जैन सूत्रों से पता चलता है। कि चन्द्रगुप्त मौर्य का जन्म पिप्पलिवन के मोरिय क्षत्रिय कुल में हुआ था। जो भी हो चन्द्रगुप्त प्रारंभ से ही बहुत साहसी व्यक्ति था।[5]
- विशाखदत्त के नाटक 'मुद्राराक्षस' में चंद्रगुप्त को नंदपुत्र न कहकर मौर्यपुत्र कहा गया है। फिर भी उसे ‘नंदवंश की सन्तान’ कहा गया है, क्योंकि वह सर्वार्थसिद्धि के पुत्र मौर्य का बेटा था और सर्वार्थसिद्धि नौ नंदों का पिता था और स्वंय नंदवंश की सन्तान था। इस बूढ़े राजा को भी नंद कहा गया है। नाटक में दिखाया गया है कि राक्षस के परामर्श से वह पाटलिपुत्र छोड़कर वन में भाग गया था क्योंकि चंद्रगुप्त तथा चाणक्य ने एक-एक करके उसके सभी पुत्रों (नौ नंदों को) मरवा डाला था। फिर भी चंद्रगुप्त को अपने पिता का हत्यारा नहीं कहा जा सकता क्योंकि उसे कहीं नंदपुत्र नहीं कहा गया है। वह उन नौ नंदों में से किसी की भी सन्तान नहीं था। उसके लिए जिस दूसरे शब्द ‘मौर्यपुत्र’ का प्रयोग किया गया, उसके कारण वह इस जघन्य अपराध के दोष से मुक्त हो गया है[6]।[7]
- वृत्तांतों के अनुसार चंद्रगुप्त का जन्म मोरिय नामक क्षत्रिय जाति में हुआ था जिनका शाक्यों के साथ सम्बन्ध था। अपनी जन्मभूमि छोड़कर चली आने वाली मोरिय जाति का मुखिया चंद्रगुप्त का पिता था। दुर्भाग्यवश वह सीमांत पर एक झगड़े में मारा गया और उसका परिवार अनाथ रह गया। उसकी अबला विधवा अपने भाइयों के साथ भागकर पुष्यपुर (कुसुमपुर पाटलिपुत्र) नामक नगर में पहुँची, जहाँ उसने चंद्रगुप्त को जन्म दिया। सुरक्षा के विचार से इस अनाथ बालक को उसके मामाओं ने एक गोशाला में छोड़ दिया, जहाँ एक गड़रिए ने अपने पुत्र की तरह उसका लालन-पालन किया और जब वह बड़ा हुआ तो उसे एक शिकारी के हाथ बेच दिया, जिसने उसे गाय-भैंस चराने के काम पर लगा दिया। कहा जाता है कि एक साधारण ग्रामीण बालक चंद्रगुप्त ने राजकीलम नामक एक खेल का आविष्कार करके जन्मजात नेता होने का परिचय दिया। इस खेल में वह राजा बनता था और अपने साथियों को अपना अनुचर बनाता था। वह राजसभा भी आयोजित करता था जिसमें बैठकर वह न्याय करता था। गाँव के बच्चों की एक ऐसी ही राजसभा में चाणक्य ने पहली बार चंद्रगुप्त को देखा था।[8]
- कुछ लोग चंद्रगुप्त को मुरा नाम की शूद्र स्त्री के गर्भ से उत्पन्न नंद सम्राट की संतान बताते हैं पर बौद्ध और जैन साहित्य के अनुसार यह मौर्य (मोरिय) कुल में जन्मा था और नंद राजाओं का महत्त्वाकांक्षी सेनापति था। चंद्रगुप्त के वंश और जाति के सम्बन्ध में विद्वान् एकमत नहीं हैं। कुछ विद्वानों ने ब्राह्मण ग्रंथों, मुद्राराक्षस, विष्णुपुराण की मध्यकालीन टीका तथा 10वीं शताब्दी की धुण्डिराज द्वारा रचित मुद्राराक्षस की टीका के आधार पर चंद्रगुप्त को शूद्र माना है। चंद्रगुप्त के वंश के सम्बन्ध में ब्राह्मण, बौद्ध एवं जैन परम्पराओं व अनुश्रुतियों के आधार पर केवल इतना ही कहा जा सकता है कि वह किसी कुलीन घराने से सम्बन्धित नहीं था। विदेशी वृत्तांतों एवं उल्लेखों से भी स्थिति कुछ अस्पष्ट ही बनी रहती है।[9]
- बौद्ध रचनाओं में कहा गया है कि ‘नंदिन’ के कुल का कोई पता नहीं चलता (अनात कुल) और चंद्रगुप्त को असंदिग्ध रूप से अभिजात कुल का बताया गया है। चंद्रगुप्त के बारे में कहा गया है कि वह मोरिय नामक क्षत्रिय जाति की संतान था; मोरिय जाति शाक्यों की उस उच्च तथा पवित्र जाति की एक शाखा थी, जिसमें महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ था। कथा के अनुसार, जब अत्याचारी कोसल नरेश विडूडभ ने शाक्यों पर आक्रमण किया तब मोरिय अपनी मूल बिरादरी से अलग हो गए और उन्होंने हिमालय के एक सुरक्षित स्थान में जाकर शरण ली। यह प्रदेश मोरों के लिए प्रसिद्ध था, जिस कारण वहाँ आकर बस जाने वाले ये लोग मोरिय कहलाने लगे, जिनका अर्थ है मोरों के स्थान के निवासी। मोरिय शब्द ‘मोर’ से निकला है, जो संस्कृत के मयूर शब्द का पालि पर्याय है।
एक और कहानी भी है जिसमें मोरिय नगर नामक एक स्थान का उल्लेख मिलता है। इस शहर का नाम मोरिय नगर इसलिए रखा गया था कि वहाँ की इमारतें मोर की गर्दन के रंग की ईंटों की बनी हुई थीं। जिन लोगों ने इस नगर का निर्माण किया था, वे मोरिय कहलाए। महाबोधिवंस [10] में कहा गया है कि ‘कुमार’ चंद्रगुप्त, जिसका जन्म राजाओं के कुल में हुआ था (नरिंद-कुलसंभव), जो मोरिय नगर का निवासी था, जिसका निर्माण साक्यपुत्तों ने किया था, चाणक्य नामक ब्राह्मण (द्विज) की सहायता से पाटलिपुत्र का राजा बना।
महाबोधिवंस में यह भी कहा गया है कि ‘चंद्रगुप्त का जन्म क्षत्रियों के मोरिय नामक वंश में’ हुआ था (मोरियनं खत्तियनं वंसे जातं)। बौद्धों के दीघ निकाय नामक ग्रन्थ में[11] पिप्पलिवनमें रहने वाले मोरिय नामक एक क्षत्रिय वंश का उल्लेख मिलता है। दिव्यावदान[12]में बिन्दुसार (चंद्रगुप्त के पुत्र) के बारे में कहा गया है कि उसका क्षत्रिय राजा के रूप में विधिवत अभिषेक हुआ था (क्षत्रिय-मूर्धाभिषिक्त) और अशोक (चंद्रगुप्त के पौत्र) को क्षत्रिय कहा गया है।[13]
- एक मत कथासरित्सागर में उपलब्ध होता है। इसके अनुसार चंद्रगुप्त नन्द राजा का ही पुत्र था, और उसके अन्य कोई सन्तान नहीं थी।
- चंद्रगुप्त के विषय में महावंश में पाये मतानुसार अनुसार चंद्रगुप्त पिप्पलिवन के मोरिय गण का कुमार था। नन्द के साथ उसका कोई सम्बन्ध नहीं था। मोरिय गण वज्जि-महाजनपद के पड़ोस में स्थित था। उत्तरी बिहार के सब गणराज्य कौशल और मगध के साम्राज्यवाद के शिकार हो गए थे, और मोरिय गण भी मगध की अधीनता में आ गया था। इस गण की एक राजमहिषी पाटलिपुत्र में छिपकर जीवन व्यतीत कर रही थी। वहीं पर उसने चंद्रगुप्त को जन्म दिया। चंद्रगुप्त कहीं मगध के राजकर्मचारियों के हाथों में न पड़ जाए, इसलिए उसने अपने नवजात शिशु को ग्वाले के सुपुर्द कर दिया। अपनी आयु के अन्य ग्वाल-बालकों के साथ मोरिय चंद्रगुप्त का भी पालन होने लगा।
चंद्रगुप्त और चाणक्य की भेंट
चाणक्य ने अपनी दिव्यदृष्टि से तुरन्त इस ग्रामीण अनाथ बालक में राजत्व की प्रतिभा तथा चिह्न देखे और वहीं पर 1,000 कार्षापण देकर उसे उसके पालक-पिता से ख़रीद लिया। उस समय चंद्रगुप्त आठ या नौ वर्ष का बालक रहा होगा। चाणक्य जिसे तक्षशिला नामक नगर का निवासी (तक्कसिलानगर-वासी) बताया गया है, बालक को लेकर अपने नगर लौटा और 7 या 8 वर्ष तक उस प्रख्यात विद्यापीठ में उसे शिक्षा दिलाई, जहाँ जातककथाओं के अनुसार, उस समय की समस्त ‘विधाएँ तथा कलाएँ’ सिखाई जाती थीं। वहाँ चाणक्य ने उसे अप्राविधिक विषयों और व्यावहारिक तथा प्राविधिक कलाओं की भी सर्वांगीण शिक्षा दिलाई[14]।[15]
पालि स्रोतों से प्राप्त चंद्रगुप्त के प्रारम्भिक जीवन के इस विवरण से जस्टिन के इस कथन की भी पुष्टि होती है कि उसका जन्म एक मामूली घराने में हुआ था।[16]
मगध के राजा जाति-नियमों को वैसे ही विशेष महत्त्व नहीं देते थे; मौर्य तो आदिवासी मूल अथवा मिश्रित वंश के थे, यद्यपि उनका आर्यीकरण हो चुका था। मौर्य (पालि: मोरिय) नाम मोर टोटेम का सूचक है, यह वैदिक-आर्य नाम नहीं हो सकता।[17]
जो भी हो चन्द्रगुप्त प्रारंभ से ही बहुत साहसी व्यक्ति था। जब वह किशोर ही था, उसने पंजाब में पड़ाव डाले हुए यवन (यूनानी) विजेता सिकंदर से भेंट की। उसने अपनी स्पष्टवादिता से सिकंदर को नाराज़ कर दिया। सिकंदर ने उसे बंदी बना लेने का आदेश दिया, लेकिन वह अपने शौर्य का प्रदर्शन करता हुआ सिकंदर के शिकंजे से भाग निकला और कहा जाता है। कि इसके बाद ही उसकी भेंट तक्षशिला के एक आचार्य चाणक्य या कौटिल्य-से हुई।[18]
चंद्रगुप्त की शिक्षा
जातककथाओं से हमें पता चलता है कि उस समय के राजा अपने राजकुमारों को विद्योपार्जन के लिए तक्षशिला भेजा करते थे, जहाँ विश्व-विख्यात अध्यापक थे। इन कथाओं में हम पढ़ते हैं : "सारे भारत से क्षत्रियों तथा ब्राह्मणों के पुत्र इन अध्यापकों से विभिन्न कलाएँ सीखने आते थे।" तक्षशिला प्राथमिक शिक्षा का ही नहीं, बल्कि उच्च शिक्षा का केन्द्र भी था। इस बात का उल्लेख मिलता है कि वहाँ बालकों को 16 वर्ष की अवस्था में अर्थात् ‘किशोरावस्था में प्रवेश करने पर’ भरती किया जाता था। इससे बड़ी अवस्था के छात्र अथवा गृहस्थ लोग भी यहाँ शिक्षा प्राप्त करते थे। वे अपने रहने आदि का प्रबंध स्वंय करते थे। हमें तक्षशिला के एक ऐसे अध्यापक का भी उल्लेख मिलता है, जिसकी पाठशाला में केवल राजकुमार ही पढ़ते थे, "उस समय भारत में इन राजकुमारों की संख्या 101 थी।" वहीं जिन विषयों की शिक्षा दी जाती थी, उनमें तीन वेदों तथा 18 ‘सिप्पों’ अर्थात् शिल्पों का उल्लेख मिलता है, जिनमें धनुर्विद्या (इस्सत्थ-सिप्प), आखेट तथा हाथियों से सम्बन्धित ज्ञान (हत्थिसुत्त) का उल्लेख किया गया है, जिन्हें राजकुमारों के लिए उपयुक्त समझा जाता था। सिद्धान्त तथा व्यवहार दोनों ही की शिक्षा दी जाती थी।
तक्षशिला अपनी विधिशास्त्र, चिकित्सा विज्ञान तथा सैन्यविद्या की अलग-अलग पाठशालाओं के लिए प्रख्यात था। तक्षशिला की सैनिक अकादमी का भी उल्लेख मिलता है, जिसमें 103 राजकुमार शिक्षा पाते थे। एक जगह पर यह विवरण मिलता है कि किस प्रकार एक शिष्य को सैन्यविद्या की शिक्षा समाप्त कर लेने के बाद उसके गुरु ने प्रमाणपत्र के रूप में स्वंय अपनी "तलवार, एक धनुष और बाण, एक कवच तथा एक हीरा" दिया और उससे कहा कि वह उसके स्थान पर सैन्यविद्या की शिक्षा प्राप्त करने वाले 500 शिष्यों की पाठशाला के प्रधान का पद ग्रहण करे, क्योंकि वह वृद्ध हो गया है और अवकाश ग्रहण करना चाहता है[19]। चाणक्य अपने अल्पवयस्क शिष्य की शिक्षा का इससे अच्छा कोई दूसरा प्रबंध नहीं कर सकता था कि उसे विद्योपार्जन के लिए तक्षशिला में भरती करा दे।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ चंद्रगुप्त मौर्य और उसका काल |लेखक: राधाकुमुद मुखर्जी |प्रकाशक:राजकमल प्रकाशन |पृष्ठ संख्या: 13 |
- ↑ चंद्रगुप्त मौर्य और उसका काल |लेखक: राधाकुमुद मुखर्जी |प्रकाशक:राजकमल प्रकाशन |पृष्ठ संख्या: 30 |
- ↑ प्राचीन भारत का इतिहास |लेखक:द्विजेन्द्र नारायण झा, कृष्ण मोहन श्रीमाली |प्रकाशक: दिल्ली विश्वविद्यालय |पृष्ठ संख्या: 174-175 |
- ↑ विशाखदत्त के प्रसिद्ध नाटक मुद्राराक्षस का टीकाकार
- ↑ भारतीय इतिहास कोश |लेखक:सच्चिदानंद भट्टाचार्य |प्रकाशक: उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान |पृष्ठ संख्या: 143-144 |
- ↑ सी.डी. चटर्जी | इंडियन कल्चर में आब्ज़र्वेशंस ऑन दि बृहत्कथा | खंड 1- पृष्ठ 221
- ↑ चंद्रगुप्त मौर्य और उसका काल |लेखक: राधाकुमुद मुखर्जी |प्रकाशक:राजकमल प्रकाशन |पृष्ठ संख्या: 26 |
- ↑ चंद्रगुप्त मौर्य और उसका काल |लेखक: राधाकुमुद मुखर्जी |प्रकाशक:राजकमल प्रकाशन |पृष्ठ संख्या: 30 |
- ↑ प्राचीन भारत का इतिहास |लेखक:द्विजेन्द्र नारायण झा, कृष्ण मोहन श्रीमाली |प्रकाशक: दिल्ली विश्वविद्यालय |पृष्ठ संख्या: 174 |
- ↑ सम्पादक: स्ट्रांग, पृष्ठ 98
- ↑ दीघ निकाय 2,167
- ↑ सम्पादक: कावेल, पृष्ठ 370
- ↑ चंद्रगुप्त मौर्य और उसका काल |लेखक: राधाकुमुद मुखर्जी |प्रकाशक:राजकमल प्रकाशन |पृष्ठ संख्या: 28 |
- ↑ बहुसच्चाभावंच; उग्गहितसिप्पकंच
- ↑ चंद्रगुप्त मौर्य और उसका काल |लेखक: राधाकुमुद मुखर्जी |प्रकाशक:राजकमल प्रकाशन |पृष्ठ संख्या: 30 |
- ↑ चंद्रगुप्त मौर्य और उसका काल |लेखक: राधाकुमुद मुखर्जी |प्रकाशक:राजकमल प्रकाशन |पृष्ठ संख्या: 32 |
- ↑ प्राचीन भारत की संस्कृति और सभ्यता |लेखक: दामोदर धर्मानंद कोसंबी |अनुवादक: गुणाकर मुले |प्रकाशक: राजकमल प्रकाशन |पृष्ठ संख्या: 174 |
- ↑ भारतीय इतिहास कोश |लेखक:सच्चिदानंद भट्टाचार्य |प्रकाशक: उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान |पृष्ठ संख्या: 143 |
- ↑ विस्तृत विवरण के लिए राधाकुमुद मुखर्जी की "ऐन्शेंट इंडियन एजुकेशन", मैकमिलंस, लंदन, नामक रचना का 19वाँ अध्याय देखिए।
- ↑ वुड्ढपटिपाटिया
- ↑ मुद्राराक्षस में मलय का उल्लेख मिलता है
- ↑ रज्जम वा देंतु युद्धं वा
- ↑ सिंहली भाषा में महावंस टीका का मूलपाठ, जो श्री सी.डी. चटर्जी ने श्री राधाकुमुद मुखर्जी को पढ़कर बताया [भारतकोश टिप्पणी]
- ↑ महावंस टीका
- ↑ महावंस टीका
- ↑ ऐय्यंगर कृत-बिगिनिंग्स ऑफ़ साउथ इंडियन हिस्ट्री, पृष्ठ 89
- ↑ चंद्रगुप्त मौर्य और उसका काल |लेखक: राधाकुमुद मुखर्जी |प्रकाशक:राजकमल प्रकाशन |पृष्ठ संख्या: 36 |
- ↑ चंद्रगुप्त मौर्य और उसका काल |लेखक: राधाकुमुद मुखर्जी |प्रकाशक:राजकमल प्रकाशन |पृष्ठ संख्या: 40 |
- ↑ Plutarch: Life of Alexander(अंग्रेज़ी) (एच टी एम एल) penelope.uchicago.edu। अभिगमन तिथि: 18 अक्टूबर, 2011।
- ↑ महावंश टीका, पृष्ठ.123, परिशिष्ट1
- ↑ चंद्रगुप्त मौर्य और उसका काल |लेखक: राधाकुमुद मुखर्जी |प्रकाशक:राजकमल प्रकाशन |पृष्ठ संख्या: 51 |
- ↑ VIII, 253-54
- ↑ कैंब्रिज हिस्ट्री, पृ.435
- ↑ चंद्रगुप्त मौर्य और उसका काल |लेखक: राधाकुमुद मुखर्जी |प्रकाशक:राजकमल प्रकाशन |पृष्ठ संख्या: 53 |
- ↑ 'एंड्रोकोट्टस' और 'सैंड्रोकोट्टस' दोनों चन्द्रगुप्त के ही नाम हैं जो यूनानी ग्रंथों में पाये जाते हैं।
- ↑ लाइव्स, अध्याय 42
- ↑ चंद्रगुप्त मौर्य और उसका काल |लेखक: राधाकुमुद मुखर्जी |प्रकाशक:राजकमल प्रकाशन |पृष्ठ संख्या: 54 |
- ↑ चंद्रगुप्त मौर्य और उसका काल |लेखक: राधाकुमुद मुखर्जी |प्रकाशक:राजकमल प्रकाशन |पृष्ठ संख्या: 174 |
- ↑ वारमिंगटन. कामर्स बिटविन रोमन एंपायर ऐंड इंडिया, पृष्ठ 151
- ↑ चंद्रगुप्त मौर्य और उसका काल |लेखक: राधाकुमुद मुखर्जी |प्रकाशक:राजकमल प्रकाशन |पृष्ठ संख्या: 55 |
- ↑ भारत का इतिहास |लेखक: रोमिला थापर |प्रकाशक: राजकमल प्रकाशन |पृष्ठ संख्या: 62 |
- ↑ चंद्रगुप्त मौर्य और उसका काल |लेखक: राधाकुमुद मुखर्जी |प्रकाशक:राजकमल प्रकाशन |पृष्ठ संख्या: 174 |
- ↑ भारत का इतिहास |लेखक: रोमिला थापर |प्रकाशक: राजकमल प्रकाशन |पृष्ठ संख्या: 62 |
Comments
Post a Comment