बहमनी वंश ( कार्यकाल -191 वर्ष)

बहमनी वंश  

मुहम्मद बिन तुग़लक़ के शासन काल के अन्तिम दिनो में दक्कन में 'अमीरान-ए-सादाह' के विद्रोह के परिणामस्वरूप 1347 ई. में 'बहमनी साम्राज्य' की स्थापना हुई। 

दक्कन के सरदारों ने दौलताबाद के क़िले पर अधिकार कर' इस्माइल' अफ़ग़ान को' नासिरूद्दीन शाह' के नाम से दक्कन का राजा घोषित किया। 

इस्माइल बूढ़ा और आराम तलब होने के कारण इस पद के अयोग्य सिद्ध हुआ। शीघ्र ही उसे अधिक योग्य नेता हसन, जिसकी उपाधि 'जफ़र ख़ाँ' थी, के पक्ष में गद्दी छोड़नी पड़ी। 

जफ़र ख़ाँ को सरदारों ने 3 अगस्त, 1347 को 'अलाउद्दीन बहमनशाह' के नाम से सुल्तान घोषित किया। उसने अपने को ईरान के 'इस्फन्दियार' के वीर पुत्र 'बहमनशाह' का वंशज बताया, जबकि फ़रिश्ता के अनुसार- वह प्रारंभ में एक ब्राह्मण गंगू का नौकर था। उसके प्रति सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से शासक बनने के बाद बहमनशाह की उपाधि ली। अलाउद्दीन हसन ने गुलबर्गा को अपनी राजधानी बनाया तथा उसका नाम बदलकर 'अहसानाबाद' कर दिया। उसने साम्राज्य को चार प्रान्तों- गुलबर्गादौलताबादबरार और बीदर में बांटा। 4 फ़रवरी, 1358 को उसकी मृत्यु हो गयी। इसके उपरान्त सिंहासनारूढ़ होने वाले शासको में फ़िरोज शाह बहमनी ही सबसे योग्य शासक था।

बहमनी वंश के शासक
शासकशासन काल
अलाउद्दीन बहमन शाह प्रथम1347-1358 ई.
मुहम्मद बहमनी शाह प्रथम1358-1373 ई.
मुज़ाहिद बहमनी1373-1377 ई.
दाऊद बहमनी1378 ई.
मुहम्मद बहमनी शाह द्वितीय1378-1397 ई.
ग़यासुद्दीन बहमनी1397 ई.
शम्सुद्दीन बहमनी1397 ई.
फ़िरोज शाह बहमनी1397-1422 ई.
अहमदशाह प्रथम1422-1435 ई.
अलाउद्दीन अहमदशाह द्वितीय1435-1457 ई.
हुमायूँ शाह बहमनी1457-1461 ई.
निज़ाम शाह बहमनी1461-63 ई.
मुहम्मद बहमनी शाह तृतीय1463-82
महमूद शाह बहमनी1482-1518 ई.
कलीमुल्ला बहमनी शाह1526-1538 ई.

विजयनगर से युद्ध

बहमनी सल्तनत की अपने पड़ोसी विजयनगर के हिन्दू राज्य से लगातार अनबन चलती रही। विजयनगर राज्य उस समय तुंगभद्रा नदी के दक्षिण और कृष्णा नदी के उत्तरी क्षेत्र में फैला हुआ था और उसकी पश्चिमी सीमा बहमनी राज्य से मिली हुई थी। विजयनगर राज्य के दो मज़बूत क़िले मुदगल और रायचूर बहमनी सीमा के निकट स्थित थे। इन क़िलों पर बहमनी सल्तनत और विजयनगर राज्य दोनों दाँत लगाये हुए थे। इन दोनों राज्यों में धर्म का अन्तर भी था। बहमनी राज्य इस्लामी और विजयनगर राज्य हिन्दू था। बहमनी सल्तनत की स्थापना के बाद ही उन दोनों राज्यों में लड़ाइयाँ शुरू हो गईं और वे तब तक चलती रहीं जब तक बहमनी सल्तनत क़ायम रही। बहमनी सुल्तानों के द्वारा पड़ोसी हिन्दू राज्य को नष्ट करने के सभी प्रयास निष्फल सिद्ध हुए, यद्यपि इन युद्धों में अनेक बार बहमनी सुल्तानों की विजय हुई और रायचूर के दोआब पर विजयनगर के राजाओं के मुक़ाबले में बहमनी सुल्तानों का अधिकार अधिक समय तक रहा।

Comments

Popular posts from this blog

मेवाड़ में जातिगत सामाजिक ढ़ाँचा : एक विश्लेषण

सिसोदिया (राजपूत)

मेवाड़ की शासक वंशावली