चौहान वंश (लगभग 1133 से 1192 ई.)
चौहान वंश
चौहान वंश राजपूतों के प्रसिद्ध वशों में से एक है। 'चव्हाण' या 'चौहान' उत्तर भारत की आर्य जाति का एक वंश है। चौहान गोत्र राजपूतों में आता है। कई विद्वानों का कहना है कि चौहान सांभर झील, पुष्कर, आमेर और वर्तमान जयपुर (राजस्थान) में होते थे, जो अब सारे उत्तर भारत में फैले चुके हैं। इसके अतिरिक्त मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) एवं अलवर ज़िले में भी इनकी अच्छी-ख़ासी संख्या है।
प्रसिद्ध शासक
चौहान वंश की अनेक शाखाओं में 'शाकंभरी चौहान' (सांभर-अजमेर के आस-पास का क्षेत्र) की स्थापना लगभग 7वीं शताब्दी में वासुदेव ने की। वासुदेव के बाद पूर्णतल्ल, जयराज, विग्रहराज प्रथम, चन्द्रराज, गोपराज जैसे अनेक सामंतों ने शासन किया। शासक अजयदेव ने ‘अजमेर’ नगर की स्थापना की और साथ ही यहाँ पर सुन्दर महल एवं मन्दिर का निर्माण करवाया। 'चौहान वंश' के मुख्य शासक इस प्रकार थे-
- अजयदेव चौहान
- अर्णोराज (लगभग 1133 से 1153 ई.)
- विग्रहराज चतुर्थ बीसलदेव (लगभग 1153 से 1163 ई.)
- पृथ्वीराज तृतीय (1178-1192 ई.)
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ 1.0 1.1 1.2 1.3 राजस्थान के विविध रंग (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 19 अप्रैल, 2014।
- ↑ चौहान वंश की शाखाएँ (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 12 अप्रैल, 2014।
- ↑ संदर्भ- माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की राजस्थान अध्ययन की पुस्तक
राजस्थान के चौहान
राजस्थान में चौहानों के कई वंश हुए, जिन्होंने समय-समय पर यहाँ शासन किया और यहाँ की मिट्टी को गौरवांवित किया। 'चौहान' व 'गुहिल' शासक विद्वानों के प्रश्रयदाता बने रहे, जिससे जनता में शिक्षा एवं साहित्यिक प्रगति बिना किसी अवरोध के होती रही। इसी तरह निरन्तर संघर्ष के वातावरण में वास्तुशिल्प पनपता रहा। इस समूचे काल की सौन्दर्य तथा आध्यात्मिक चेतना ने कलात्मक योजनाओं को जीवित रखा। चित्तौड़, बाड़ौली तथा आबू के मन्दिर इस कथन के प्रमाण हैं।
चौहानों की शाखाएँ
चौहान वंश की शाखाओं में निम्न शाखाएँ मुख्य थीं-
- सांभर के चौहान
- रणथम्भौर के चौहान
- जालौर के चौहान
- चौहान वंशीय हाड़ा राजपूत
सांभर के चौहान
चौहानों के मूल स्थान के संबंध में मान्यता है कि वे सपादलक्ष एवं जांगल प्रदेश के आस-पास रहते थे। उनकी राजधानी 'अहिच्छत्रपुर' (नागौर) थी। सपादलक्ष के चौहानों का आदिपुरुष वासुदेव चौहान था, जिसका समय 551 ई. के लगभग अनुमानित है। बिजौलिया प्रशस्ति में वासुदेव को सांभर झील का निर्माता माना गया है। इस प्रशस्ति में चौहानों को 'वत्सगौत्रीय' ब्राह्मण बताया गया है। प्रारंभ में चौहान प्रतिहारों के सामन्त थे, परन्तु गुवक प्रथम, जिसने 'हर्षनाथ मन्दिर' (सीकर के पास) का निर्माण कराया, स्वतन्त्र शासक के रूप में उभरा।
अजयराज चौहान ने 1113 ई. में अजमेर की स्थापना की। उसके पुत्र अर्णोराज (आनाजी) ने अजमेर में आनासागर झील का निर्माण करवाकर जनोपयोगी कार्यों में भूमिका अदा की। चौहान शासक विग्रहराज चतुर्थ का काल "सपादलक्ष का स्वर्ण युग" कहलाता है। उसे 'वीसलदेव' और 'कवि बान्धव' भी कहा जाता था। उसने ‘हरकेलि’ नाटक और उसके दरबारी विद्वान् सोमदेव ने 'ललित विग्रहराज’ नामक नाटक की रचना करके साहित्य स्तर को ऊँचा उठाया। विग्रहराज ने अजमेर में एक संस्कृतपाठशाला का निर्माण करवाया, जिस पर आगे चलकर क़ुतुबुद्दीन ऐबक ने 'अढाई दिन का झोंपड़ा' नामक मस्जिद का निर्माण करवाया। विग्रहराज चतुर्थ एक विजेता था। उसने तोमरों को पराजित कर 'ढिल्लिका' (दिल्ली) को जीता।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ संदर्भ- माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की राजस्थान अध्ययन की पुस्तक
अजयदेव चौहान
अजयदेव चौहान को राजस्थान के इतिहास में विशेष स्थान प्राप्त है। कई इतिहासकार यह मानते हैं कि राजा अजयदेव चौहान ने ही 1100 ई. में अजमेर नगर की स्थापना की थी। अजयदेव को 'अजयराज चौहान' कहकर भी कई स्थानों पर सम्बोधित किया गया है।
- यह सम्भव है कि पुष्कर अथवा अनासागर झील के निकट होने के कारण ही अजयदेव ने अपनी राजधानी का नाम 'अजयमेर' ('मेर' या 'मीर'-झील, जैसे कश्यपमीर=काश्मीर) रखा हो।
- अजयदेव चौहान ने तारागढ़ की पहाड़ी पर एक क़िला 'गढ़-बिटली' नाम से बनवाया था, जिसे कर्नल टॉड ने अपने सुप्रसिद्ध ग्रंथ में "राजपूताने की कुँजी" कहा है।
- 'इंटेक अजमेर चैप्टर' के वरिष्ठ सदस्य इतिहासकार प्रोफेसर ओमप्रकाश शर्मा के अनुसार अजमेर की स्थापना चौहान वंश के 23वें राजा अजयराज चौहान ने गढ़ अजयमेरू के नाम से शुक्ल प्रतिपदाके प्रथम दिन की थी।[1] विख्यात चौहान नरेश अजयराज चौहान के नाम पर चारण-भाट इसे 'अजयमेरु' और क़िले को 'अजयमेरु दुर्ग' कहने लगे थे।
- अजयदेव चौहान ने प्रसिद्ध पार्श्वनाथ जैन मंदिर में स्वर्ण कलश चढ़ाया था।
- अजयदेव से पृथ्वीराज चौहान (तृतीय) के समय तक अजमेर, नरायना व पुष्कर में जैन विद्वानों के अनेक शास्त्रार्थ होते रहने के उल्लेख भी इतिहास में मिलते हैं।[2]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ अजमेर (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 12 अप्रैल, 2014।
- ↑ जैन संस्कृति का वर्चस्व रहा है प्राचीन अजमेर में(हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 12 अप्रैल, 2014।
अर्णोराज
अर्णोराज राजस्थान के इतिहास में प्रसिद्ध अजयराज चौहान का पुत्र था। इसके शासन काल में चौहानों की शक्ति काफ़ी बढ़ चुकी थी।
- अजयराज का उत्तराधिकारी अर्णोराज लगभग 1153 ई. में गद्दी पर बैठा था।
- सम्भवतः उसने सुल्ताल महमूद की सेना को अजमेरके निकट परास्त किया था, परन्तु चालुक्य नरेश कुमार पाल से वह हार गया था।
- चौहान शक्ति का सबसे अधिक विस्तार अर्णोराज के समय में ही हुआ।
- अर्णोराज के पुत्र जग्गदेव ने उसकी हत्या कर दी थी। कालान्तर में जग्गदेव को उपदस्थ कर विग्रहराज चतुर्थ बीसलदेव गद्दी पर बैठ गया।
विग्रहराज चतुर्थ बीसलदेव
- विग्रहराज ने चालुक्य नरेश कुमार पाल को परास्त किया।
- दिल्ली पर अधिकार कर उसने हांसी को जीता।
- उसके राज्य की सीमा पंजाब, राजपूताना तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक फैली थी।
- उसका समकालीन लाहौर का तुर्क शासक खुशरूशाह था जिसने उसके राज्य पर आक्रमण किया।
- इसने अपने पराक्रम से शाकंभरी चौहानों को उत्तर भारत में एक महत्त्वपूर्ण शक्ति बनाया।
- विग्रहराज चतुर्थ वीसलदेव महान् कवि एवं लेखक भी था।
- उसने 'हरिकेल' जैसे नाटकों की रचना की।
- महाकवि सोमदेव ने वीसलदेव के चरित्र की प्रशंसा में 'ललित विग्रहराज' नामक ग्रंथ लिखा।
- विग्रहराज के बाद कुछ समय तक अपर गांगेय, पृथ्वीराज द्वितीय एवं सोमेश्वर ने शासन किया।
पृथ्वीराज चौहान
पृथ्वीराज चौहान | |
| पूरा नाम | पृथ्वीराज चौहान |
| अन्य नाम | राय पिथौरा |
| जन्म | 1149 ई. |
| मृत्यु तिथि | सं. 1248 |
| पिता/माता | राजा सोमेश्वर चौहान, कमलादेवी |
| पति/पत्नी | संयोगिता |
| राज्य सीमा | दिल्ली के आसपास का क्षेत्र और पूर्वी राजस्थान |
| शासन काल | 1178 -1192 ई. |
| शा. अवधि | 24 वर्ष |
| राज्याभिषेक | 1169 ई. में 20 वर्ष की आयु में राज्याभिषेक हुआ। |
| युद्ध | तराइन की लड़ाई |
| राजधानी | अजमेर, दिल्ली |
| वंश | चौहान वंश |
| संबंधित लेख | चंदबरदाई, पृथ्वीराज रासो, मुहम्मद ग़ोरी |
![]() | एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- पृथ्वीराज (बहुविकल्पी) |
पृथ्वीराज चौहान अथवा 'पृथ्वीराज तृतीय' (जन्म- 1149 - मृत्यु- 1192 ई.) को 'राय पिथौरा' भी कहा जाता है। वह चौहान राजवंश का प्रसिद्ध राजा था। वह तोमर वंश के राजा अनंग पाल का दौहित्र (बेटी का बेटा) था और उसके बाद दिल्ली का राजा हुआ। उसके अधिकार में दिल्ली से लेकर अजमेर तक का विस्तृत भू-भाग था। पृथ्वीराज ने अपनी राजधानी दिल्ली का नव-निर्माण किया। उससे पहले तोमर नरेश ने एक गढ़ के निर्माण का शुभारंभ किया था, जिसे पृथ्वीराज ने विशाल रूप देकर पूरा किया। वह उसके नाम पर पिथौरागढ़ कहलाता है, और दिल्ली के पुराने क़िलेके नाम से जीर्णावस्था में विद्यमान है।
अजमेर की गद्दी
जब मुइज्जुद्दीन मुहम्मद मुल्तान और उच्छ पर अधिकार करने की चेष्टा कर रहा था, एक चौदह साल का लड़का, पृथ्वीराज अजमेर की गद्दी पर बैठा। पृथ्वीराज के बारे में कई कहानियाँ मशहूर हैं।
राजनीतिक नीति
पृथ्वीराज ने अपने समय के विदेशी आक्रमणकारी मुहम्मद गौरी को कई बार पराजित किया। युवा पृथ्वीराज ने आरम्भ से ही साम्राज्य विस्तार की नीति अपनाई। पहले अपने सगे-सम्बन्धियों के विरोध को समाप्त कर उसने राजस्थान के कई छोटे राज्यों को अपने क़ब्ज़े में कर लिया। फिर उसने बुंदेलखण्ड पर चढ़ाई की तथा महोबा के निकट एक युद्ध में चदेलों को पराजित किया। इसी युद्ध में प्रसिद्ध भाइयों, आल्हा और ऊदल ने महोबा को बचाने के लिए अपनी जान दे दी। पृथ्वीराज ने उन्हें पराजित करने के बावजूद उनके राज्य को नहीं हड़पा। इसके बाद उसने गुजरात पर आक्रमण किया, पर गुजरात के शासक 'भीम द्वितीय' ने, जो पहले मुइज्जुद्दीन मुहम्मद को पराजित कर चुका था, पृथ्वीराज को मात दी। इस पराजय से बाध्य होकर पृथ्वीराज को पंजाब तथा गंगा घाटी की ओर मुड़ना पड़ा।
संयोगिता
संयोगिता कन्नौज के महाराज जयचन्द्र की पुत्री थी। जयचन्द्र ने संयोगिता के विवाह हेतु स्वयंवर का आयोजन किया था, किंतु पृथ्वीराज चौहान से शत्रुता के कारण उसने उसे स्वयंवर का निमंत्रण नहीं भेजा। जब राजकुमारी संयोगिता के स्वयंवर का आयोजन किया गया, तब पृथ्वीराज चौहान के अपमान के लिए महल में दरबान के स्थान पर पृथ्वीराज की प्रतिमा लगाई गई। स्वयंवर में पहुँचकर पृथ्वीराज चौहान राजकुमारी संयोगिता का हरण कर ले जाते हैं। इस घटना से दोनों राजाओं में इतनी अधिक शत्रुता पैदा हो गई कि जयचन्द्र ने मुस्लिम आक्रमणकारी मुहम्मद ग़ोरी से हाथ मिलाकर उसे पृथ्वीराज चौहान पर हमला करने का निमंत्रण दिया। 1192 ई. में तराइन के दूसरे युद्ध में पृथ्वीराज पराजित हुआ और उसने स्वयं का प्राणांत कर लिया। दो वर्ष बाद सन 1194 ई. में चन्दावर के युद्ध में तुर्क विजेता मुहम्मद ग़ोरी ने जयचन्द्र को भी हराया और मार डाला।
पृथ्वीराज और संयोगिता की प्रेमकथा
पृथ्वीराज चौहान और संयोगिता की प्रेमकथा राजस्थान के इतिहास में स्वर्ण अंकित है। वीर राजपूत जवान पृथ्वीराज चौहान को उनके नाना ने गोद लिया था। वर्षों दिल्ली का शासन सुचारु रूप से चलाने वाले पृथ्वीराज को कन्नौज के महाराज जयचंद की पुत्री संयोगिता भा गई। पहली ही नजर में संयोगिता ने भी अपना सर्वस्व पृथ्वीराज को दे दिया, परन्तु दोनों का मिलन इतना सहज न था। महाराज जयचंद और पृथ्वीराज चौहान में कट्टर दुश्मनी थी। राजकुमारी संयोगिता का स्वयंवर आयोजित किया गया, जिसमें पृथ्वीराज चौहान को नहीं बुलाया गया तथा उनका अपमान करने हेतु दरबान के स्थान पर उनकी प्रतिमा लगाई गई। ठीक वक्त पर पहुँचकर संयोगिता की सहमति से महाराज पृथ्वीराज उसका अपहरण करते हैं और मीलों का सफर एक ही घोड़े पर तय कर दोनों अपनी राजधानी पहुँचकर विवाह करते हैं। जयचंद के सिपाही बाल भी बाँका नहीं कर पाते। इस अपमान का बदला लेने के लिए जयचंद ने मुहम्मद ग़ोरी से हाथ मिलाता है तथा उसे पृथ्वीराज पर आक्रमण का न्योता देता है। कहते हैं कि पृथ्वीराज ने 17 बार मुहम्मद ग़ोरी को परास्त किया तथा दरियादिल होकर छोड़ दिया। 18वीं बार धोखे से मुहम्मद ग़ोरी ने पृथ्वीराज को कैद कर लिया तथा अपने मुल्क ले गया। वहाँ पृथ्वीराज के साथ अत्यन्त ही बुरा सलूक किया गया। उनकी आँखेंगरम सलाखों से जला दी गईं। अंत में पृथ्वीराज के अभिन्न सखा चंदबरदाई ने योजना बनाई। पृथ्वीराज चौहान शब्द भेदी बाण छोड़ने में माहिर थे। चंदबरदाई ने ग़ोरी तक इस कला के प्रदर्शन की बात पहुँचाई। ग़ोरी ने मंजूरी दे दी। प्रदर्शन के दौरान ग़ोरी के शाबाश लफ्ज के उद्घोष के साथ ही भरी महफिल में अंधे पृथ्वीराज चौहान ने ग़ोरी को शब्दभेदी बाण से मार गिराया तथा इसके पश्चात् दुश्मन के हाथ दुर्गति से बचने के लिए दोनों ने एक-दूसरे का वध कर दिया। अमर प्रेमिका संयोगिता को जब इसकी जानकारी मिली तो वह भी वीरांगना की भाँति सती हो गई। दोनों की दास्तान प्रेमग्रंथ में अमिट अक्षरों से लिखी गई।[1]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ पृथ्वीराज संयोगिता: स्वर्णाक्षरों से अंकित प्रेमकथा (हिंदी) वेबदुनिया हिंदी। अभिगमन तिथि: 25 मई, 2014।
वासुदेव चौहान
वासुदेव चौहान को 'शाकंभरी के चौहान'[1] वंश का संस्थापक माना जाता है। चौहानों के मूल स्थान के संबंध में मान्यता है कि वे सपादलक्ष एवं जांगल प्रदेश के आस-पास रहते थे। उनकी राजधानी 'अहिच्छत्रपुर' (नागौर) थी।
- सपादलक्ष के चौहानों का आदिपुरुष वासुदेव था, जिसका समय 551 ई. के लगभग अनुमानित है।
- बिजौलिया प्रशस्ति में वासुदेव को 'सांभर झील' का निर्माता माना गया है। इस प्रशस्ति में चौहानों को 'वत्सगौत्रीय' ब्राह्मण बताया गया है।
- प्रारंभ में चौहान प्रतिहारों के सामन्त थे, परन्तु गुवक प्रथम, जिसने 'हर्षनाथ मन्दिर' (सीकर के पास) का निर्माण कराया, स्वतन्त्र शासक के रूप में उभरा। इसी वंश के चन्दराज की पत्नी रुद्राणी यौगिक क्रिया में निपुण थी। ऐसा माना जाता है कि वह पुष्कर झील में प्रतिदिन एक हज़ार दीपक जलाकर महादेवकी उपासना करती थी।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
हम्मीर देव
हम्मीर देव (अंग्रेज़ी: Hammira Deva) रणथम्भौर का चौहान राजा था, जिसने 1282 से 1301 ई. तक अपनी मृत्यु पर्यन्त राज्य किया। हम्मीर ने बड़ी आनबान और शान के साथ अपना शासन आरम्भ किया। उसने मालवा का एक भाग तथा गढ़मंडल जीत लिया था। हम्मीर देव ने अपने राज्य की सीमा मालवा में उज्जैन तक तथा राजपूताना में आबू पर्वत तक बढ़ा ली थी। हम्मीर इतना शक्तिशाली था कि सुल्तान अलाउद्दीन ख़िलजी ने 1291 ई. में रणथम्भौर का क़िला सर करने का प्रयत्न त्याग दिया।
शक्ति प्रसार
पृथ्वीराज चौहान की मृत्यु के बाद उसके पुत्र गोविंद ने रणथंभौर में अपने राज्य की स्थापना की। हम्मीर उसी का वशंज था। सन 1282 ई. में जब उसका राज्याभिषेक हुआ, गुलाम वंश उन्नति के शिखर पर था। किंतु चार वर्षों के अंदर ही सुल्तान बलबन की मृत्यु हुई; और चार वर्षों के बाद गुलाम वंश की समाप्ति हो गई। हम्मीर ने इस राजनीतिक परिस्थिति से लाभ उठाकर चारों ओर अपनी शक्ति का प्रसार किया। उसने मालवा के राजा भोज को हराया, मंडलगढ़ के शासक अर्जुन को कर देने के लिए विवश किया, और अपनी दिग्विजय के उपलक्ष्य में एक कोटियज्ञ किया।[1]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
भारतीय इतिहास कोश |लेखक: सच्चिदानन्द भट्टाचार्य |प्रकाशक: उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान |पृष्ठ संख्या: 490 |
- ↑ हम्मीर चौहान (हिंदी) भारतखोज। अभिगमन तिथि: 10 दिसम्बर, 2016।

Comments
Post a Comment