गहड़वाल वंश (1080 से 1100 ई.)

गहड़वाल वंश  

गहड़वाल वंश की स्थापना गुर्जर-प्रतिहारों के बाद चन्द्रदेव ने कन्नौज में की थी। उसने 1080 से 1100 ई. तक शासन किया। चन्द्रदेव ने महाराजाधिराज की उपाधि भी धारण की। गहड़वाल शासकों को 'काशी नरेश' के रूप में भी जाना जाता था, क्योंकि बनारस इनके राज्य की पूर्वी सीमा के नज़दीक था।

शासन

चन्द्रदेव के पुत्र एवं उनके उत्तराधिकारी मदन चन्द्र के विषय में विस्तृत जानकारी का अभाव है। उनके पौत्र गोविन्द चन्द्रने युवराज के रूप में 1104 से 1114 ई. तक तथा उसके बाद राजा के रूप में 1154 ई. तक एक विशाल राज्य पर शासन किया, जिसमें आधुनिक उत्तर प्रदेश और बिहार का अधिकांश भाग शामिल था। उसने मुस्लिम तुर्कों के आक्रमण से वाराणसी और जेतवन जैसे पवित्र धार्मिक स्थानों की रक्षा की। उसने अपनी राजधानी कन्नौज का पूर्व गौरव कुछ सीमा तक पुन: स्थापित किया। गोविन्द चन्द्र का पौत्र राजा जयचन्द्र (जो जयचन्द के नाम से विख्यात है) था, जिसकी सुन्दर पुत्री संयोगिता को अजमेर का चौहानराजा पृथ्वीराज अपहृत कर ले गया था। इस कांड से दोनों राजाओं में इतनी अधिक शत्रुता पैदा हो गई कि जब तुर्कों ने पृथ्वीराज पर हमला किया, उस समय जयचन्द ने उसकी किसी भी प्रकार से सहायता नहीं की। 1192 ई. में तराइन(तरावड़ी) के दूसरे युद्ध में पृथ्वीराज पराजित हुआ और उसने स्वयं का प्राणांत कर लिया। दो वर्ष बाद सन् 1194 ई. में चन्दावर के युद्ध में तुर्क विजेता शहाबुद्दीन मुहम्मद ग़ोरी ने जयचन्द को भी हराया और मार डाला। तुर्कों ने उसकी राजधानी कन्नौज को खूब लूटा और नष्ट-भ्रष्ट कर दिया। उसके साथ ही गहड़वाल वंश का अंत हो गया।

शासक

जिन शासकों ने शासन किया उनके नाम इस प्रकार है:-

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  • पुस्तक 'भारतीय इतिहास कोश' पृष्ठ संख्या-125

गोविन्द चन्द्र  

गोविन्द चन्द्र गहड़वाल शासक मदन चन्द्र का पुत्र एवं उत्तराधिकारी था। वह गहड़वाल वंश का सर्वाधिक शक्तिशाली राजा था। 'कृत्यकल्पतरु' का लेखक लक्ष्मीधर इसका मंत्री था। गोविन्द चन्द्र ने अपने राज्य की सीमा को उत्तर प्रदेश से आगे मगध तक विस्तृत करके मालवा को भी जीत लिया था। उसके विशाल राज्य की राजधानी कन्नौजथी।

  • युवराज के रूप में गोविन्द चन्द्र ने ग़ज़नी के राजा मसूद तृतीय को पराजित किया था।
  • कश्मीरगुजरात एवं चोल वंश के शासकों से गोविन्द चन्द्र के मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध थे।
  • गहड़वाल वंश के इस प्रतापी शासक ने 1114 से 1154 ई. तक शासन किया।
  • वाराणसी और जेतवन जैसे पवित्र स्थानों की रक्षा गोविन्द चन्द्र ने मुस्लिम और तुर्क आक्रमणकारियों से की थी।
  • उसके कार्यकाल में कन्नौज को पुनः उसकी पुरानी प्रतिष्ठा प्राप्त हुई।
  • गोविन्द्र चन्द्र के उत्तराधिकारी विजय चन्द्र (1156 से 1170 ई.) ने गहड़वाल राज्य की सीमाओं को सुरक्षित रखा था।
  • 'पृथ्वीराजरासो' से ज्ञात होता है कि गोविन्द चन्द्र ने अमीर ख़ुसरो को लाहौर से खदेड़ दिया था।
  • गोविन्द चन्द्र के समय में उसके मंत्री लक्ष्मीधर ने 'कल्पद्रुम' नामक विधि ग्रंथ की रचना की थी।
  • एक विद्वान् के रूप में भी गोविन्द्र चन्द्र बड़ा प्रसिद्ध था। उसे उसके लेखों में 'विविध विद्याविचार वायस्पति' कहा गया है।
  • गोविन्द चन्द्र की रानी कुमार देवी के सारनाथअभिलेखों में गोविन्द्र चन्द्र को बनारस की तुर्को से रक्षा के लिए 'हरि का अवतार' कहा गया है।
  • जयचंद्र, गोविन्द चन्द्र का ही पौत्र था, जिसकी पुत्री संयोगिता ने पृथ्वीराज चौहान से विवाह किया था।

विजय चन्द्र  

  • गोविन्द चन्द्र का उत्तराधिकारी उसका पुत्र विजय चन्द्र हुआ।
  • इसके शासन काल में सेन वंश के शासक लक्ष्मण सेन ने आक्रमण किया किन्तु वह पराजित हुआ।
  • विजयचन्द्र के काल में ही गढ़वालों की स्थिति कमज़ोर होना आरम्भ हो गयी थी।
  • दिल्ली का प्रदेश गहड़वालों के हाथ से निकलकर चौहान नरेशों के हाथ में चला गया।

जयचंद्र  

जयचंद्र / जयचंद (1170 - 94 ई.) कन्नौज के राज्य की देख-रेख का उत्तराधिकारी उसके पिता विजयचंद्र ने अपने जीवन-काल में ही बना दिया था। विजयचंद्र की मृत्यु के बाद वह कन्नौज का विधिवत राजा हुआ। जयचंद्र पृथ्वीराज चौहान की पत्नी संयोगिता का पिता था। जयचंद्र बड़ा वीर, प्रतापी और विद्धानों का आश्रयदाता था। उसने अपनी वीरता और बुद्धिमत्ता से कन्नौज राज्य का काफ़ी विस्तार किया था। 'पृथ्वीराज रासो' के अनुसार जयचंद्र दिल्ली के राजा अनंगपाल की पुत्री से उत्पन्न हुआ था। जयचंद्र द्वारा रचित 'रंभामंजरी नाटिका' से ज्ञात होता है कि इसने चंदेल राजा मदनवर्मदेव को पराजित किया। इस नाटिका तथा 'रासों' से यह भी पता चलता है कि जयचंद्र ने शहाबुद्दीन ग़ोरी को कई बार पराजित कर उसे भारत से भगा दिया। मुसलमान लेखकों के विवरणों से ज्ञात होता है कि जयचंद्र के समय में गाहडवाल साम्राज्य बहुत विस्तृत हो गया। इब्न असीर नाम लेखक ने तो उसके राज्य का विस्तार चीनसाम्राज्य की सीमा से लेकर मालवा तक लिखा है। पूर्व में बंगाल के सेन राजाओं से जयचंद्र का युद्ध एक दीर्घकाल तक जारी रहा। गहड़वाल वंश के अंतिम शासक जयचंद को सेन नरेश लक्ष्मण सेन ने एक युद्ध में परास्त कर दिया। दिल्ली पर अधिकार को लेकर हुए संघर्ष में उसे चौहानों से पराजित होना पड़ा। दिल्ली तथा अजमेर का चौहान नरेश पृथ्वीराज तृतीय उसका समकालीन था। यह शैव धर्म का अनुयायी था। पुष्कर तीर्थ में उसने वाराह मन्दिर का निर्माण करवाया था।

कनौज की उन्नति

जयचंद्र के शासन-काल में बनारस और कनौज की बड़ी उन्नति हुई । कन्नौज, असनी (जिला फ़तेहपुर) तथा बनारसमें जयचंद्र के द्वारा मज़बूत क़िले बनवाये गये इसकी सेना बहुत बड़ी थी, जिसका लोहा सभी मानते थे। गोविंदचंद्र की तरह जयचंद्र भी विद्वानों का आश्रयदाता था। प्रसिद्ध 'नैषधमहाकाव्य' के रचयिता श्रीहर्ष जयचंद्र की राजसभा में रहते थे। उन्होंने कान्यकुब्ज सम्राट के द्वारा सम्मान-प्राप्ति का उल्लेख अपने महाकाव्य के अन्त में किया है।[1]जयचंद्र के द्वारा राजसूय यज्ञ करने का भी पता चलता है।[2] अंत में वह मुसलमान आक्रमणकारी मुहम्मद ग़ोरी से पराजित होकर मारा गया था। उसकी मृत्यु सं. 1251 वि. में हुई थी।

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1.  "ताम्बूलद्वयमासनं च लभते यः कान्यकुब्जेश्वरात्॥"(नैषध 22,153
  2.  इस यज्ञ के प्रसंग में जयचंद के द्वारा अपनी पुत्री संयोगिता का स्वयंवर रचने एवं पृथ्वीराज द्वारा संयोगिता-हरण की कथा प्रसिद्ध है। परन्तु इसे प्रमाणिक नहीं माना जा सकता।

चन्द्रदेव गहड़वाल  

चन्द्रदेव मध्यकालीन भारत का एक राजा था, जिसने 'गहड़वाल वंश' की स्थापना गुर्जर-प्रतिहारों के बाद कन्नौजमें की थी।

  • चन्द्रदेव ने 1080 से 1100 ई. तक शासन किया। उसने 'महाराजाधिराज' की उपाधि भी धारण की।
  • गहड़वाल शासकों को 'काशी नरेश' के रूप में भी जाना जाता था, क्योंकि बनारस इनके राज्य की पूर्वी सीमा के नज़दीक था।
  • चन्द्रदेव के पुत्र एवं उसके उत्तराधिकारी मदनचन्द्र के विषय में विस्तृत जानकारी का अभाव है। उसके पौत्र गोविन्दचन्द्र ने युवराज के रूप में 1104 से 1114 ई. तक तथा उसके बाद राजा के रूप में 1154 ई. तक एक विशाल राज्य पर शासन किया, जिसमें आधुनिक उत्तर प्रदेश और बिहार का अधिकांश भाग शामिल था।
  • जयचन्द्र, जो कि जयचन्द के नाम से विख्यात है, वह गोविन्दचंद्र का पौत्र था।

Comments

Popular posts from this blog

मेवाड़ में जातिगत सामाजिक ढ़ाँचा : एक विश्लेषण

सिसोदिया (राजपूत)

मेवाड़ की शासक वंशावली